पहला सत्र मेजबान टीम के नाम
चार मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर चुकी मेजबान टीम ने अपने सलामी बल्लेबाजों के उम्दा खेल के कारण पहला सत्र पूरी तरह अपने नाम किया. इस सीरीज में यह रोजर्स का पांचवां अर्धशतक है. वह ब्रिस्बेन और मेलबर्न टेस्ट की दोनों पारियों में अर्धशतक लगा चुके हैं. दूसरी ओर, एडिलेड टेस्ट की दोनों पारियों में शतक लगा चुके वार्नर तीसरी बार अर्धशतक तक पहुंचे हैं. वार्नर ने 63 के निजी योग पर अपने मरहूम साथी फिलिप ह्यूज को याद दिया.
कोहली की कप्तानी में नये युग की शुरुआत
सीरीज गंवा देने के बावजूद भारत जब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ यहां चौथे और अंतिम क्रिकेट टेस्ट के लिए उतरा तो आक्रामक विराट कोहली की अगुआई में टीम इंडिया के लिए नए युग की शुरुआत हुई. मेलबर्न में ड्रॉ हुए तीसरे टेस्ट के बाद कप्तान महेंद्र सिंह धौनी का टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कहना भी भारत के लिए बड़ा झटका है. इसके बाद कोहली को कप्तान की जिम्मेदारी दी गई और अब यह देखना रोचक होगा कि सीरीज में अब तक तीन शतक जड़ चुका यह आक्रामक बल्लेबाज टीम की अगुआई करने के दबाव से निपटकर टीम की प्रतिष्ठा को बचा पाता है या नहीं.

Source: Cricket News Today and view Cricket Live Score
No comments:
Post a Comment