Thursday, 1 January 2015

Axar Raina In Selection Radar Ahead Of 4th Test Vs Australia

4th test vs Australia: अक्षर पटेल और रैना भी हो सकते हैं शामिल

अक्षर पटेल को भी मिल सकता है मौका
बताते हैं कि एससीजी पर धीमी गति के गेंदबाजों को मदद मिलती ही रही है. ऐसा इसलिए है क्योंकि यहां का विकेट तीसरे दिन के बाद टर्न लेता है. सिडनी में तीसरी और चौथी पारी में स्पिनर बेहद अहम साबित हो सकते हैं. ऐसे में यह भी अनुमान लगाया जा सकता है कि भारत रविचंद्रन अश्विन के अलावा बाएं हाथ के स्पिनर अक्षर पटेल को भी अंतिम एकादश में शामिल कर सकता है. वहीं क्‍योंकि जडेजा अभी बाएं कंधे की चोट से उबर रहे हैं इसलिए पटेल को चोटिल रवींद्र जडेजा की जगह पर टीम में शामिल किया गया है.

कोहली समझते हैं बखूबी
जानकारों का ऐसा मानना है कि भारत के नए टेस्ट कप्तान विराट कोहली गुजरात के 20 वर्षीय स्पिनर के खेल को बखूबी समझते हैं. ऐसा भी इसलिए है क्योंकि इस युवा स्पिनर ने अपने नौ में से पांच वन-डे मैच विराट कोहली की कप्तानी में खेले हैं. अब 11 प्रथम श्रेणी मैचों में 38 विकेट लेने वाले अक्षर रनों पर अंकुश लगाने और कुछ विकेट हासिल करने पर पूरी तरह से ध्यान देंगे. इसी के साथ गौर करें तो बल्‍लेबाजी लाइन-अप भी चिंता का एक बड़ा विषय है. शिखर धवन लंबे समय से फॉर्म से जूझ रहे हैं. 

No comments:

Post a Comment