Thursday, 1 January 2015

What A Cute Mistake By Australian TV Presenter Calls Anushka Virats Wife

ऑस्ट्रेलियन न्यूज एंकर की खूबसूरत मिस्टेक से अनुष्का बनीं विराट की वाइफ!

मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर ऑस्ट्रेलिया के साथ थर्ड टेस्ट मैच खेल रही इंडियन टीम के लिए बैटिंग करते हुए विराट कोहली ने जैसे ही अपनी सेंचुरी पूरी की हेलमेट उतार कर एक फ्लाइंग किस, बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा जो इन दिनों अपने ब्वॉयफ्रेंड विराट कोहली के हर मैच में मौजूद नजर आती हैं, की तरफ उझाल दी. इस सीन को एक्सप्लेन करने वाली ऑस्ट्रेलियन टीवी प्रेजेंटर मिशेल स्लैटर किसी और ही नजरिए से देखने लगीं और इन लव बर्ड्स के पब्लिकली प्यार के इजहार देख कर उन्होंने कमेंट्री करते हुए अनुष्का को विराट कोहली की वाइफ कह दिया.

मेलबर्न में चल रहे ऑस्ट्रेलिया इंडिया क्रिकेट मैच को देखने अपनी फिल्म 'पीके' की बंपर सक्सेज को इंज्वॉय करने के बाद इन दिनों ऑस्‍ट्रेलिया पहुंच चुकी अनुष्का को ऑस्ट्रेलियन टीवी एंकर मि‍शेल स्लैटर ने विराट कोहली की वाइफ समझ लिया शायद उन्हें किसी इंडियन प्लेयर से इतने बोल्ड एक्सप्रेशन की उम्मीद नहीं थी. बहरहाल मिशेल को जल्द ही अपनी मिस्टेक का अहसास हो गया और उन्होंने अनुष्का को विराट की फियांसे कह दिया. वैसे अभी तक अपनी इंगेजमेंट का अनाउंसमेंट भी इस कपल ने नहीं किया है. हो सकता है कि इस खूबसूरत मिस्टेक से इंस्पायर हो कर ये सेलिब्रिटी कपल अब अपने रिलेशन को कोई नाम देने का डिसीजन लेलें. वैसे भी अब दोनों अपने रिश्तों को लेकर काफी ओपन हो चुके हैं. इससे पहले इंडिया में भी एक मैच के दौरान विराट सेंचुरी कंप्लीट करने बाद अनुष्का के लिए ऐसे ही प्यार का इजहार कर चुके हैं.



No comments:

Post a Comment