Thursday, 1 January 2015

Will Dhonis Decision Work For India

मेलबर्न टेस्ट मैच के ड्रॉ होने के बाद टीम इंडिया ने सिर्फ ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज ही नहीं गवायी बल्कि अपना कैप्टन एम एस धोनी भी गंवा दिया है. धोनी ने अपने रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया है. धोनी ने एज कैप्टन इंडिया के लिए 60 टेस्ट मैचों में कैप्टेनसी की है. उनकी लीडरशिप में टीम इंडिया टेस्ट क्रिकेट की नंबर वन टीम भी बनी लेकिन यह भी सच है कि पिछले कुछ समय से टेस्ट क्रिकेट में धोनी की टीम इंडिया का परफार्मेंस बेहद खराबDhoni and Virat रहा है स्पेशियली फॉरेन टुअर्स पर.  यहां तक कि इंडिया के सबसे सक्सेजफुल कैप्टन कहे जाने वाले सौरव गांगुली, जो इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच करेंट टेस्ट सीरीज में एक्स‍पर्ट कमेंटेटर हैं, ने भी वनडे कैप्टन के तौर पर धोनी के रिकॉर्ड को शानदार करार दिया लेकिन कहा कि यह एक्स‍पीयरेंस्ड विकेटकीपर बैटसमैन टेस्ट फॉरमेट में पिछले कुछ समय से स्ट्रगल कर रहा है.

थर्ड टेस्ट् मैच के बाद हुई प्रेस कांफ्रेंस के करीब 45 मिनट बाद इंडियन क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड BCCI ने जब धोनी के रिटायरमेंट को कंफर्म की तो सब हैरान रह गए. इससे पहले प्रेस मीटिंग में धोनी काफी खुश दिख रहे थे और नेक्‍स्‍ट मैच का कोई जिक्र नहीं किया था. क्रिकेट फैन्स और एक्सपर्टस के लिए सबसे सरप्राइजिंग धोनी का बीच सीरीज से हटना है. सौरव भी जो उनके एज टेस्ट कैप्टन परफॉर्मेंस से खुश नहीं थे ये मानते हैं कि उन्हें बतौर विकेटकीपर टीम के साथ जुड़े रहना चाहिए था. अब सीरीज के फोर्थ और लास्ट टेस्ट में, जो सिडनी में छह जनवरी से होना है, में विराट कोहली टीम इंडिया की कैप्टनेसी करेंगे. कोहली इससे पहले एडिलेड में हुए फर्स्ट टेस्ट में भी कैप्टेन रह चुके हैं.

No comments:

Post a Comment