Thursday, 1 January 2015

Dhoni Is Missing From Indian Team Photos With Australian PM Tea Party

न्‍यू इयर पर ऑस्‍ट्रेलियाई पीएम के साथ टीम इंडिया ने मनाई टी पार्टी, नहीं दिखे धोनी

बीसीसीआई ने पोस्‍ट की तस्‍वीरें
बीसीसीआई के मुताबिक ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री टोनी एबट ने आज नववर्ष के मौके पर दोनों देशों की टीमों को दोपहर में टी पार्टी पर इनवाइट किया था. ऐसे में आज ऑस्‍ट्रेलियाई प्रधानमंत्री टोनी एबट ने अपने आवास किरिबिली हाउस में दोनों टीमों के खिलाड़ियों के साथ में चाय पी. इस स्‍पेशल ओकेजन में क्रिकेटरों ने उनके साथ्‍ा फोटो सेशन भी कराया. वहीं बीसीसीआई ने अपने ट्विटर हैंडल पर इस टी पार्टी की फोटो डाली हैं. जिसमें टीम इंडिया की टीशर्ट और ट्राउजर में भारतीय खिलाड़ी पीएम एबट के साथ हैं. इसके अलावा भारत के नये कप्तान विराट कोहली, ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीवन स्मिथ और एबट की भी तस्वीरें डाली गयी है. युवा कप्तान विराट कोहली इस दौरान आकर्षण का केंद्र रहे.

No comments:

Post a Comment