बैडमिंटन संघ का ठहराया जिम्मेदार
जानकारी है कि देश के तीसरे सबसे बड़े नागरिक सम्मान को लेकर खेल मंत्रालय ने गृह मंत्रालय से साइना नेहवाल के नाम की सिफारिश नहीं की थी, लेकिन वहीं इसके पीछे मंत्रालय ने बैडमिंटन संघ को पूरी तरह से जिम्मेदार ठहराया है. इसको लेकर मंत्री ने जानकारी दी कि संघ की ओर से मंत्रालय को सिफारिशी चिट्ठी देर से मिली.
चिट्ठी पर किया जाएगा विचार
पूरे मामले को लेकर सर्वानंद सोनोवाल ने बताया कि 9 अगस्त 2014 की चिट्ठी, जिसमें बैडमिंटन संघ की ओर से नेहवाल को पद्मभूषण सम्मान के लिए नॉमिनेट किया गया था, वह चिट्ठी उनके पास 3 जनवरी को पहुंची थी और अब जब पत्र मिल गया है तो इस पर विचार किया जाएगा.
2014 अगस्त में की गई सिफारिश
गौरतलब है कि साइना नेहवाल ने इस पूरे मामले को लेकर शनिवार को ट्विटर पर अपनी नाराजगी जाहिर की थी और कहा था कि क्यों हमेशा पुरस्कार देने में भेदभाव किया जाता है. भारतीय बैडमिंटन संघ (बाई) ने 2014, अगस्त में खेल मंत्रालय से साइना के नाम की सिफारिश की गई थी. इसके बावजूद मंत्रालय ने दो बार के ओलंपिक पदक विजेता पहलवान सुशील कुमार को ही इस पुरस्कार के लिए चुना है.

Source: Cricket News Today and view Cricket Live Score
No comments:
Post a Comment