Friday, 13 February 2015

क्रिकेट वर्ल्‍डकप 2015: मुकाबले के लिए तैयार न्‍यूजीलैंड और श्रीलंका

श्रीलंका पर भारी है न्यूजीलैंड
न्यूजीलैंड ने हाल ही में अपने घर में खेली गई 7 मैचों की वनडे सिरीज में श्रीलंका को 4-2 से करारी मात दी थी. जाहिर है, एक बार फिर अपने ही मैदान यानी क्राइस्टचर्च पर होने वाले इस मुकाबले में भी न्यूजीलैंड ही फेवरिट होगा. वैसे भी ब्रेंडन मैकुलम की अगुवाई में इस बार न्‍यूजीलैंड की टीम को वर्ल्‍ड कप के प्रबल दावेदारों में माना जा रहा है. वहीं श्रीलंका की दावेदारी भी कम नहीं है. वो बीते दो वर्ल्‍ड कप्स के फाइनल में पहुंचकर हार चुका है, ऐसे में निश्चित तौर पर वर्ल्‍ड कप के इनॉगरल मैच के रोमांचक होने की फुल गारंटी है.

कीवीज के हौसले बुलंद

न्यूजीलैंड ने जिंबॉब्‍वे और साउथ अफ्रीका के खिलाफ हुए वार्म-अप मैचों में बड़ी जीत हासिल करके अपने इरादे जाहिर कर दिए हैं. उसकी बैटिंग और बॉलिंग दोनों ही लय में नजर आ रही है. साउथ अफ्रीका के खिलाफ कप्तान ब्रेंडन मैकुलम, केन विलियमसन ने जहां हॉफसेंचुरीज जमाई थीं, वहीं रॉस टेलर और नाथन मैकुलम ने उम्दा इनिंग्स खेली थीं, जिसकी बदौलत उनकी टीम 50 ओवर्स में 8 विकेट पर 331 रनों का स्कोर बनाने में कामयाब रही. इसके बाद बॉलिंग में फास्ट बॉलर ट्रेंट बोल्ट ने 5 विकेट लेकर साउथ अफ्रीकन टीम को 197 रनों पर समेटने में अहम रोल निभाया. बोल्ट के अलावा अनुभवी स्पिनर डेनियल विटोरी और मैक्लाघेन ने भी 2-2 विकेट चटकाए थे.

इन पर रहेगी नजर

ब्रेंडन मैकुलम: न्यूजीलैंड के कप्तान और ओपनिंग बैट्समैन के तौर पर टीम की जीत का दारोमदार काफी हद तक मैकुलम पर रहेगा. वो इस समय उम्दा फॉर्म में हैं और उनमें तेजी से रन बनाने की काबिलियत है और अपने घरेलू मैदान पर वो और खतरनाक हो जाते हैं. 240 वनडे मैचों में 5480 विकेट चटका चुके मैकुलम ने वर्ल्‍ड कप के 25 मैचों में 414 रन बनाए हैं.

रॉस टेलर: मैकुलम की तरह रॉस टेलर भी न्यूजीलैंड की बल्लेबाजी की बैकबोन हैं. मिडिल ऑर्डर में वो अहम भूमिका निभाते हैं और पेशेंस के साथ-साथ तेजी से रन बटोरने में माहिर हैं. 150 वनडे मैच खेल चुके टेलर ने 4908 रन बनाए हैं और उनके पास इस मैच में 5 हजार रन पूरे करने का मौका है. वहीं वर्ल्‍ड कप के 14 मैचों में 431 रन उनके नाम दर्ज हैं. 


No comments:

Post a Comment