अभी तक सफर मिला-जुलावेस्टइंडीज का अभी तक का
वर्ल्ड सफर देखा जाये, तो मिला-जुला रहा है. कैरेबियन टीम ने इस
टूर्नामेंट में 2 मैच खेले हैं जिसमें उसे 1 मैच में जीत जबकि दूसरे में
हार का सामना करना पड़ा. वहीं दूसरी टीम जिंबाब्वे को भी 1 मैच में जीत
जबकि दूसरे में हार झेलनी पड़ी. अब ऐसे में यह मैच टक्कर का साबित हो सकता
है. हालांकि इन दोनों के कंपेरिजन में वेस्टइंडीज की टीम का जीत प्रतिशत
ज्यादा है. इसकी मुख्य वजह है, कैरेबियाई बैट्समैनों का जानदार प्रदर्शन.
वेस्टइंडीज की टीम ने अपने दोनों मैचों में 300 रन से ज्यादा स्कोर
खड़ा किया है. जिंबाब्वे के लिये यह आंकड़ा परेशानी का सबब बन सकता है.
ऐसे में कैरेबियन बैट्समैनों को रोकने के लिये जिंबाब्वे के बॉलर्स को
अच्छी बॉलिंग का नमूना पेश करना होगा. वर्ल्ड कप में अभी तक दोनों टीमें 5
बार आमने-सामने हुईं है और पांचो बार वेस्टइंडीज ने ही जीत दर्ज की.
वेस्टइंडीज की बल्लेबाजी में है जानजिंबाब्वे के खिलाफ खेलते हुये वेस्टइंडीज को अपनी असली ताकत दिखानी ही होगी. जैसा कि मालूम है कि, अभी तक वर्ल्ड कप में वेस्टइंडीज के बैट्समैनों ने काफी जानदार बैटिंग की है. ऐसे में टीम मैनेजमेंट अपने बल्लेबाजों से एक बार फिर वही प्रदर्शन दोहराने की उम्मीद करेगी. इस टीम में क्रिस गेल, मौरिस सैमुअल्स और लिंडल सिमंस जैसे धुआंधर बैट्समैन हैं. वहीं ड्वेन ब्रावो और डैरेन सैमी आखिरी ओवर्स में टीम को बड़े लक्ष्य तक पहुंचा सकते हैं. इसके अलावा बॉलिंग अटैक देखा जाये तो केमार रोच और आंद्रे रसेल अपना बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं. फिलहाल टीम कैप्टन एक अच्छी रणनीति बनाकर यह मैच अपनी झोली में डाल सकता है.

No comments:
Post a Comment