Tuesday, 24 February 2015

Match report : IRL vs UAE यूएई ने अब तक 20 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर बनाये 78 रन

शुरूआत कुछ ठीक नही रही
आज पूल बी में आयरलैंड ने पहले टॉस जीता. इस दौरान आयलैंड ने यूएई को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता दिया. जिसमें शुरू में अमजद अली और एंड्री बेरेंगर ने पारी की शुरुआत की. यह मैच ब्रिस्बेन में खेला जा रहा है. यूएई की शुरूआत कुछ ठीक नही रही. अमजद अली और एंड्री बेरेंगर ने करीब 58 रन की साझेदारी की. इस दौरान अमजद अली ने 45 और बेरेंगर 13 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. इसके बाद पारी संभालने आए के चंद्रन जीरो रन पर ही आउट हो गए. हालांकि इसके बाद पारी संभालने आए स्वप्निल पाटिल और खुर्रम खान. दोनों ही टीमें अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की संबद्ध सदस्य हैं और पहली बार किसी आधिकारिक अंतरराष्ट्रीय वनडे मैच में एक-दूसरे से भिड़ रही हैं. वर्ल्ड कप के इस 16वें लीग मैच में आयरलैंड की ओर से विलियम पोर्टल‌फील्ड कप्तानी कर रहे है, वहीं यूएई की कमान मोहम्मद तौकीर के हाथो में है. इसके अलावा सबसे खास बात तो यह है कि दोनों ही टीमों ने अब तक एक-एक मैच ही खेला है. इस दौरान आयरलैंड का पहला मैच तो काफी शानदार रहा है. वह अपने पहले मैच में वेस्टइंडीज को हराकर सबको चौंका चुका है. जबकि यूएई को जिंबाब्वे के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था.

इन टीमों में फेरबदल हुआ
इसके अलावा इन टीमों में फेरबदल हुआ है. यूएई के प्लेइंग इलेवन में लेफ्ट-आर्म सीमर मंजुला गुरुगे को ऑफ स्पिनर नासिर अजीज की जगह शामिल किया गया है. वहीं आयरलैंड टीम में भी एक बदलाव किया गया है. एंडी मैकब्राइन की जगह एलेक्स कुसैक को प्लेइंग इलेवन में जगह मिली है. जिसमें आज यूएई की तरफ से अमजद अली, एंड्री बेरेंगर, कृष्ण चंद्रन, खुर्रम खान, स्वप्निल पाटिल, शैमन अनवर, रोहन मुस्तफा, अमजद जावेद, मोहम्मद नावेद, मोहम्मद तौकीर और मंजुला गुरुगे हैं. वहीं दूसरी ओर आयरलैंड की ओर से विलियम पॉटरफील्ड, पॉल स्टर्लिंग, एड जॉयस, नील ओब्रायन, एंडी बैलबिरनी, गैरी विलसन, केविन ओब्रायन, जॉन मूने, एलेक्स कुसैक, मैक्स सोरेंसन और जॉर्ज डॉकरेल मैदान में उतरे हैं.


No comments:

Post a Comment