और संभल गई पारी
इंग्लैंड द्वारा बैटिंग का न्यौता मिलने पर बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम की शुरुआत कुछ खास नहीं रही. लय में दिख रहे ओपनिंग बैट्समैन डेविड वार्नर को इंग्लैंड के स्ट्राइक बॉलर स्टुअर्ट ब्रॉड ने चलता किया. वार्नर 22 रन के निजी स्कोर पर पवेलियन लौट गये. हालांकि इसके बाद बैटिंग करने आये धुरंधर बैट्समैन शेन वाटसन का टूर्नामेंट का पहला मैच काफी बेकार गया. इस मैच में वाटसन अपना खाता भी नहीं खोल सके और पहली ही बॉल पर ब्रॉड का शिकार बने. वहीं टीम के यंग और टैलेंटेड बैट्समैन स्टीवन स्मिथ भी फ्लॉप रहे, उन्होंने सिर्फ 5 रन ही बनाये. फिलहाल इस समय फिंच और जॉर्ज बेली ने ऑस्ट्रेलियाई पारी को संभाल लिया है और इस समय ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 22 ओवर में 3 विकेट खोकर 123 रन बना लिये हैं.
इंग्लैंड की राह नहीं है आसान
आस्ट्रेलिया के खिलाफ क्रिकेट वर्ल्ड कप के शुरुआती मुकाबले में मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर इंग्लैंड की राह आसान नहीं होगी. अभी हाल के मैचों पर नजर डालें तो इंग्लैंड का इस चिर प्रतिद्वंद्वी टीम के खिलाफ रिकार्ड कुछ अच्छा नहीं रहा है. पहले विश्व कप खिताब की तलाश में जुटी इंग्लैंड की टीम को हाल में त्रिकोणीय श्रृंखला के फाइनल में आस्ट्रेलिया के हाथों लगातार तीन मैचों में शिकस्त का सामना करना पडा है जिसमें फाइनल में 112 रन की शिकस्त भी शामिल है. इंग्लैंड के कप्तान इयोन मोर्गन को एमसीसी पर लगभग 90000 संभावित दर्शकों की मौजूदी में आस्ट्रेलिया में पिछले 15 मैचों में सिर्फ दो जीत के रिकार्ड में सुधार करना होगा.
कप्तान क्लॉर्क हुये बाहर
आस्ट्रेलियाई टीम अपने शुरुआती मैच में कप्तान माइकल क्लार्क के बिना उतरेगी जो हैमस्ट्रिंग के आपरेशन के बाद पूर्ण फिटनेस हासिल करने की कोशिशों में जुटे हैं. इस सह मेजबान की नजरें इंग्लैंड के खिलाफ जीत के साथ छह हफ्ते तक चलने वाले टूर्नामेंट की शानदार शुरुआत करने पर टिकी है. पांचवें वर्ल्ड कप खिताब की तलाश में जुटी आस्ट्रेलियाई टीम सही समय पर अपने खेल के शीर्ष पर पहुंची है और पिछले 12 वनडे मैचों में उसे सिर्फ एक मैच में हार का सामना करना पडा है.

Source: ICC Cricket World Cup 2015 and Cricket News Today
No comments:
Post a Comment