UAE के अनवर ने जड़ा शतक
मैच में आयरलैंड की टीम ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करने उतरी यूएई की टीम ने शानदार बल्लेबाजी की शेमान अनवर (106), अमजद अली (45) और अमजद जावेद (42) के दम पर स्कोर को 9 विकेट के नुकसान पर 278 रन तक पहुंचाने में सफलता हासिल की. आयरलैंड की तरफ से सोरेनसन, कुसेक, सटर्लिंग और केविन ओ ब्रायन ने 2-2 विकेट हासिल किए. जबकि एक विकेट डॉकरैल ने हासिल किया.
पार्टनरशिप आई काम
279 रनों का पीछा करने उतरी आयरलैंड की टीम की शुरुआत तो बेहद खराब रही और उन्होंने 4 रन के स्कोर पर अपना पहला विकेट गंवा दिया लेकिन इसके बाद पोर्टरफील्ड और एड जॉयस के बीच अर्धशतकीय साझेदारी से टीम ने वापसी की. पोर्टरफील्ड तो 92 के कुल स्कोर पर 37 रन बनाकर आउट हो गए लेकिन गैरी विल्सन ने शानदार अंदाज में खेलते हुए 69 गेंदों पर 80 रनों की पारी को अंजाम दिया. उनका साथ दिया स्टार बल्लेबाज केविन ओ ब्रायन ने, जिन्होंने आते ही धुआंधार अंदाज में बल्लेबाजी की और आउट होने से पहले 25 गेंदों पर 50 रन बना डाले. विल्सन और केविन तो आउट हो गए और मैच अंतिम ओवर तक भी चला गया लेकिन डॉकरेल और कुसेक ने कोई चूक न करते हुए चार गेंद शेष रहते रोमांचक अंदाज में अपनी टीम को 2 विकेट से जीत हासिल करा दी. पिछले मैच में आयरलैंड ने 300 पार का लक्ष्य हासिल करते हुए वेस्टइंडीज को चौंकाया था.

Source: ICC Cricket World Cup and Latest Cricket Match News
View more: Live Cricket Full Scoreboard and World Cup Live Commentary
No comments:
Post a Comment