Wednesday, 25 February 2015

Match Preview : RSA vs WI क्रिस गेल और डेल स्‍टेन के बीच होगा जबर्दस्‍त मुकाबला

वेस्‍टइंडीज टीम की फॉर्म लौटी
साउथ अफ्रीका टीम के लिये यह मैच काफी महत्‍वपूर्ण हो गया है. यह मैच अगर उनके हाथ से निकल जाता है, तो क्‍वॉर्टर फाइनल में जाने की राह मुश्किल हो जाएगी. हालांकि प्रोटीज के सामने सबसे बड़ी मुश्किल क्रिस गेल हैं, जोकि फॉर्म में लौट चुके हैं. अब अगर साउथ अफ्रीका को यह मैच जीतना है तो उनके बॉलर्स को धारदार बॉलिंग करनी ही होगी. वहीं दूसरी ओर वेस्‍टइंडीज मानसिक रूप से काफी मजबूत हो चुकी है. क्रिस गेल के फॉर्म में लौटते ही वेस्‍टइंडीज टीम की बॉडी लैंग्‍वेज चेंज हो गई है. सभी कैरेबियाई प्‍लेयर्स अब जीतने के इरादे से ही खेलने उतरते हैं. फिलहाल इन दोनों का कंपेरिजन करें, तो साउथ अफ्रीका का जीत का प्रतिशत थोड़ा सा ज्‍यादा है. लेकिन इन सब के बीच गेल की पारी किसी भी अनुपात को समानुपात में बदल सकती है. वर्ल्‍ड कप में य‍ह दोनों टीमें 5 बार आमना-सामना कर चुकी हैं, जिसमें कि साउथ अफ्रीका को 3 बार जीत मिली है जबकि वेस्‍टइंडीज 2 बार जीती है.

स्‍टेन गन और डिविलियर्स से रहना होगा सावधान
ऑस्‍ट्रेलिया की तेज और उछाल लेती पिचों पर अगर डेल स्‍टेन जैसा बॉलर बॉलिंग करता है, तो इसका रिजल्‍ट साफ देखा जा सकता है. साउथ अफ्रीका के सबसे बेहतरीन बॉलर्स में शुमार डेल स्‍टेन वेस्‍टइंडीज के खिलाफ काफी खतरनाक साबित हो सकते हैं. वेस्‍टइंडीज के बैट्समैनों को स्‍टेन की तेज-तर्रार गेंदो का तोड़ निकालना ही होगा. इसके अलावा वेन पर्नेल और वर्नोन फिलेंडर भी घातक साबित हो सकते हैं. हालांकि इस मैच में साउथ अफ्रीका का पलड़ा भारी दिख रहा है. एक ओर जहां साउथ अफ्रीकी बॉलर्स अपनी तूफानी गेंदों से कहर मचा सकते हैं, तो वहीं इनके बैट्समैन मैच का पासा पलटने में माहिर हैं. टीम के ओपनिंग बैट्समैन एबी डिबिलियर्स की फॉर्म सभी को पता है. अब ऐसे में वह क्रीज पर जम गये तो, मैच अकेले दम पर जीता सकते हैं. जबकि फाफ-डु-प्‍लेसिस, जेपी डुमिनि और डेविड मिलर जैसे बिग हिटर किसी भी बॉलर्स की धज्जियां उधेड़ सकते हैं.

वेस्‍टइंडीज की बल्‍लेबाजी में है जान
वेस्‍टइंडीज की असली ताकत उसकी बैटिंग है. जैसा कि मालूम है कि, अभी तक वर्ल्‍ड कप में वेस्‍टइंडीज के बैट्समैनों ने काफी जानदार बैटिंग की है. टीम ने अभी तक 3 मैचे खेले हैं जिसमें कि तीनों बार वेस्‍टइंडीज के बल्‍लेबाजों ने 300 रन का आंकड़ा पार किया है. ऐसे में टीम मैनेजमेंट अपने बल्‍लेबाजों से एक बार फिर वही प्रदर्शन दोहराने की उम्‍मीद करेगी. इस टीम में क्रिस गेल, मौरिस सैमुअल्‍स और लिंडल सिमंस जैसे धुआंधर बैट्समैन हैं. वहीं ड्वेन ब्रावो और डैरेन सैमी आखिरी ओवर्स में टीम को बड़े लक्ष्‍य तक पहुंचा सकते हैं. इसके अलावा बॉलिंग अटैक देखा जाये तो केमार रोच और आंद्रे रसेल अपना बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं. फिलहाल टीम कैप्‍टन एक अच्‍छी रणनीति बनाकर यह मैच अपनी झोली में डाल सकता है. 

 

No comments:

Post a Comment