श्रीलंका ने अच्छी शुरुआत की
श्रीलंका क्रिकेट टीम ने मेलबर्न क्रिकेट मैदान पर आज बांग्लादेश के साथ जारी आईसीसी विश्व कप-2015 के ग्रुप-ए के अपने तीसरे मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है. इस दौरान पूर्व विजेता श्रीलंका ने अच्छी शुरुआत की. श्रीलंका टीम ने 24 ओवर में बिना नुकसान के 124 रन बनाए हैं. जिसमें श्रीलंका के बल्लेबाज थिरिमाने को पहले ही ओवर में जीवनदान मिला. थिरिमाने 52 और दिलशान 63 पर नाबाद हैं. मुर्तजा की गेंद पर पहली स्लिप में थिरिमाने का कैच छूटा. माना जा रहा है कि आज श्रीलंका इस मैच में बड़ी जीत दर्ज कर अपने अभियान को ढंग से पटरी पर लाने की तैयारी में है. हालांकि वहीं बांग्लादेश अभी 2 मैचों में से 3 अंकों के साथ ग्रुप की अंक तालिका में तीसरे स्थान पर है जबकि श्रीलंका इतने ही मैचों से 2 अंकों के साथ चौथे स्थान पर है.

37 बार बांग्लादेश पर जीत
गौरतलब है कि श्रीलंकाई बल्लेबाज कुमार संगकारा का यह 400वां मैच होगा. इसके अलावा वहीं माहेला जयवर्धने तथा सनत जयसूर्या के बाद 400 मैच खेलने वाले तीसरे श्रीलंकाई खिलाड़ी होंगे. वहीं आज बांग्लादेश एमसीजी पर अपना पहला मैच खेल रहा है. हालांकि अभी तो दोनों टीमों के बीच हुए मुकाबले की बात करें तो श्रीलंका हमेशा बांग्लादेश पर हावी दिखा है. उसने अब तक 37 बार बांग्लादेश पर जीत दर्ज की है, जबकि बांग्लादेश केवल चार बार श्रीलंका को मात दे सका है. सबसे खास बात तो यह है कि बांग्लादेश के साथ विश्व कप मुकाबलों में तो हमेशा श्रीलंका ने बाजी मारी है.

Source: ICC Cricket World Cup and Latest Cricket Match News
View more: Live Cricket Full Scoreboard and World Cup Live Commentary
No comments:
Post a Comment