Wednesday, 25 February 2015

Match report: AFG vs SCO स्‍कॉटलैंड के 210 रन के छोटे लक्ष्‍य पर भी संघर्ष करने को मजबूर अफगानिस्‍तान

मैच के शुरू में पहले बैटिंग करते हुए अफगानिस्‍तान की सधी हुई गेंदबाजी के खिलाफ स्कॉटलैंड की टीम बड़ा स्कोर बनाने में नाकामयाब रही और 50 ओवर खेलकर महज 210 रन बना कर ऑल आउट हो गई. वैसे यह पहला मौका है जब स्कॉटलैंड की टीम ने वर्ल्‍ड कप क्रिकेट में 200 रन से ज्‍यादा रन बनाए हैं. लेकिन इस लक्ष्‍य को हासिल करने में भी अफगानी टीम के दांतो तले पसीना आ रहा है.

स्कॉटलैंड से मिले २११ रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए अफगानिस्तान ने खबर लिखे जाने तक 23 ओवर में 97 रन बना कर अपने 7 विकेट गंवा दिए है.  फिल्‍हाल क्रीज पर दौलत जादरान और शमीउल्‍लाह सनवारी मौजूद हैं.

अब तक की मैच समरी

Afghanistan RR 3.98
Last 5 ovs 10/4 RR 2.00
Required RR 4.44
Scotland RR 4.20

इससे पहले टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी स्कॉटलैंड की भी शुरुआत खराब रही और सात रन के स्कोर पर कालुम मैक्लॉड बगैर खाता खोले आउट हो गए. तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए गार्डिनर भी महज पांच रन के निजी स्कोर पर चलते बने. काइल कोएत्जर (25 रन) और मैट मचान (31) रन भी बड़ी पारियां नहीं खेल सके. मध्यक्रम में बल्लेबाजी करने उतरे प्रेस्टन मोमसेन (२३ रन), रिची बैरिंगटन (२५ रन), मैथ्यू क्रॉस (15 रन) और जोश डैवी (1 रन) भी कुछ खास नहीं कर सके.
आखिरी ओवरों में माजिद हक (31 रन) और इवान्स (28 रन) ने अच्छी बल्लेबाजी कर टीम को दो सौ से पार जाने में मदद की. अफगानिस्तान की ओर से शापूर जादरान ने चार विकेट लिए, वहीं दौलत जादरान तीन विकेट लेने में कामयाब रहे.

वर्ल्‍ड कप में ये दोनों टीमें अभी तक एक भी जीत दर्ज नहीं कर पाई है और इस मैच में एक टीम अपने जीत का खाता खोलेगी. दोनों इर वर्ल्‍ड कप में दो-दो मैच हार चुकी है.

 

No comments:

Post a Comment