सेटरडे को क्राइस्टचर्च में खेले जा रहे
इस मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरे न्यूजीलैंड ने क्रिकेट
वर्ल्ड कप के पहले मैच में श्रीलंका के खिलाफ छह विकेट पर 331 रन का विशाल
स्कोर खड़ा किया. ओपनर मैकुलम (65) और मार्टिन गुप्टिल (49) पहले विकेट के
लिए 15.5 ओवर में 111 रन जोड़कर शानदार स्टार्ट अपनी टीम को दिया. इसके
बाद केन विलियमसन ने 57 जबकि एंडरसन ने 75 रन की धुआंआर इनिंग्स खेली जिससे
न्यूजीलैंड की टीम एक बड़ा स्कोर बनाने में सफल रही.
मैकुलम ने 49 गेंद की अपनी पारी में 10 चौके और एक छक्का जड़ा. उन्होंने गुप्टिल के साथ साझेदारी में 10 ओवर के अंदर ही टीम का स्कोर बिना विकेट खोए 77 रन तक पहुंचा दिया. इस दौरान उन्होंने पेस बॉलर लसिथ मलिंगा के चौथे ओवर में चार चौकों और एक छक्के की मदद से 23 रन बनाए. चार ओवर के पहले स्पैल में मलिंगा ने 42 रन लुटाए जिसके बाद उन्हें मंहगे साबित होने की वजह से गेंदबाजी से हटा दिया गया. उन्होंने 10 ओवर में बिना कोई विकेट लिए 84 रन दिए. उन्होंने खेल के 47वें ओवर में ल्यूक रोंची को आउट कर दिया था लेकिन अंपायर ने इसे नोबॉल करार दिया.
न्यूजीलैंड कर स्कोर 14 ओवर में 100 रन होने के बाद मैकुलम का विकेट गिरा वे लेफ्ट आर्म स्पिनर रंगना हेराथ की गेंद पर बाउंड्री पर खड़े जीवन मेंडिस को कैच दे बैठे. इसके बाद गुप्टिल 23वें ओवर में पवेलियन लौटे. विकेटकीपर कुमार संगकारा ने सुरंगा लकमल की गेंद पर अपनी दायीं ओर गिरते हुए उनका शानदार कैच लपका.

लकमल, हेराथ और एंजेलो मैथ्यूज ने बीच के ओवरों में न्यूजीलैंड के रन रेट को कंट्रोल किया. लेग स्पिनर मेंडिस (पांच रन पर दो विकेट) ने 34वें ओवर में विलियमस और रोस टेलर (14) को लगातार गेंदों पर पवेलियन भेजा. लेकिन एंडरसन ने 46 गेंद में आठ चौकों और दो छक्कों की मदद से तूफानी पारी खेलकर आसानी से टीम का स्कोर 300 रन के पार पहुंचा दिया. उन्होंने रोंची (नॉट आउट 29) के साथ छठे विकेट के लिए 73 रन जोड़े और नुवान कुलशेखरा की इनिंग्स की लास्ट बॉल पर आउट हुए. श्रीलंका की ओर से मेंडिस के अलावा लकमल ने भी 62 रन देकर दो विकेट हासिल किए जबकि हेराथ और कुलशेखरा को भी एक एक विकेट मिला.
Source: ICC Cricket World Cup 2015 and Cricket News Today
No comments:
Post a Comment