Friday, 27 February 2015

Sreesanth Was Attacked With Knife In Jail Says Family

तिहाड़ में चाकू से हुआ हमला
मशहूर सिंगर बालाकृष्‍णन ने पूर्व क्रिकेटर श्रीसंत के बारे में एक सनसनीखेज खुलासा किया है. बालाकृष्‍णन ने कहा कि जब श्रीसंत तिहाड़ जेल में थे तो उन पर एक कैदी ने धारदार हथियार से हमला किया था. 26 दिनों तक जेल में रहने के बाद जब श्रीसंत घर वापस लौटे तो उन्‍होंने इस बात का खुलासा किया था. इस हमले में श्रीसंत के हाथ में चोट आ गई थी और उन्‍हें खुद को बचाने के लिए तगड़ा संघर्ष करना पड़ा था.

जेल प्रशासन ने बदली सेल

इस घटना के बाद तिहाड़ जेल में श्रीसंत की सेल से उस वॉयलेंट कैदी को बाहर किया गया. बालाकृष्‍णन ने बताया कि यह घटना मई 2013 की है जब वह एक दिन जेल परिसर में टहल रहे थे. तभी जेल परिसर में एक कुख्‍यात कैदी ने उन पर हमला कर दिया.

समर्थन हासिल नहीं करना

गायक बालाकृष्‍णन ने श्रीसंत से जुड़ा यह खुलासा करते हुए कहा कि उनका मकसद यह कतई नही है कि वे श्रीसंत के लिए किसी प्रकार का समर्थन हासिल करना चाहते हैं. उन्‍होंने कहा कि उनका परिवार इस बात की जानकारी मीडिया को देना चाहता था. इसके साथ ही इस खुलासे से किसी प्रकार का विवाद खड़ा नहीं करना चाहते.

 

No comments:

Post a Comment