नंबर 1 और नंबर 6 का मुकाबला
वर्ल्ड कप के पूल बी में 7 टीमें है, जिसमें कि नंबर वन पर भारत है जबकि प्रतिद्वंद्वी टीम यानि की यूएई 6वें नंबर पर चल रही है. अब ऐसे में जब इन दोनों का मुकाबला होगा, तो उसके रिजल्ट का अनुमान आसानी से लगाया जा सकता है. भारत ने अभी तक बहुत ही शानदार परफॉर्म किया है और टीम उम्मीद करेगी कि इस प्रदर्शन को आगे भी जारी रखे. इंडियन टीम का मनोबल इस समय काफी बढ़ा हुआ है, जिसके चलते पूरी टीम एकजुट होकर अच्छा प्रदर्शन कर रही है. टीम के सभी 11 प्लेयर्स अपनी-अपनी जिम्मेदारी को बखूबी समझकर मैच जीतने में सहयोग कर रहे हैं. वहीं दूसरी ओर यूएई की टीम अपने दोनों मैच हार चुकी है. उसके लिये यह मैच जीतना किसी बड़े चैलेंज से कम नहीं है. फिलहाल दोनों टीमें जी-जान लगाकर मैच जीतने की कोशिश करेंगी. इसके अलावा यह दोनों टीमें पहली बार एक-दूसरे का सामना करेंगी. इससे पहले वर्ल्ड कप में दोनों टीमें का कभी भी मुकाबला नहीं हुआ है. हालांकि वर्ल्ड कप के अलावा यह दोनों 2 वनडे मैच खेल चुके हैं, जिसमें दोनों बार भारत ने जीत दर्ज की.
भारत की बैटिंग के आगे सब ढेर
इंडिया की तरफ से फॉर्म में चल रहे कोहली को आगे आकर अहम रोल निभाना होगा. विराट कोहली ने जिस तरह से पहले ही मैच में सेंचुरी लगाई है, उसे देखकर उनके ऊपर जिम्मेदारी और बढ़ जाती है. इसके अलावा टीम के 'गब्बर' कहे जाने वाले धवन ने भी साउथ अफ्रीका के खिलाफ शानदार पारी खेलकर अपने विरोधियों को चिंतित कर दिया है. अब ऐसे में भारत की जीत कोहली और धवन की इनिंग के इर्द-गिर्द ही घूम सकती है. वहीं मिडिल ऑर्डर में सुरेश रैना को कुछ हाथ खोलकर बड़े शॉट खेलने ही होंगे. जबकि आखिर में इंडियन कैप्टन महेंद्र सिंह धोनी को अपना रोल समझना होगा. इसके अलावा बॉलिंग अटैक भी काफी अच्छा हो गया है. मोहम्मद शमी, भुवनेश्वर कुमार और मोहित शर्मा बेहतरीन फॉर्म में चल रहे हैं. सभी फॉस्ट बॉलर वैरिएशन के साथ बॉलिंग कर रहे हैं. अब यूएई के बल्लेबाज कितना स्कोर बना पाते हैं, यह देखना दिलचस्प होगा.

Source: ICC Cricket World Cup and Latest Cricket Match News
View more: Live Cricket Full Scoreboard and World Cup Live Commentary
No comments:
Post a Comment