Tuesday, 10 March 2015

सफलता 15वें ओवर की अंतिम गेंद पर
आज हैमिल्‍टन में आरलैंड और इंडिया की टीमें आमने सामने हैं. हैमिल्टन में भारतीय टीम वर्ल्ड कप में अपना पांचवां मैच खेल रही है. इस दौरान आयरलैंड ने टॉस जीता और पहले बल्‍लेबाजी का फैसला लिया. जिसमें आयलैंड ने शुरुआती 6 ओवरों में 39 रन बनाए जो वर्ल्ड कप में टीम इंडिया के खिलाफ अब तक की सबसे तेज शुरुआत रही. वही भारतीय टीम भी काफी सधी हुयी गेंदबाजी कर रही है. जिससे भारत को पहली सफलता 15वें ओवर की अंतिम गेंद पर मिली. आर अश्विन ने पॉल स्टर्लिंग (42) को अजिंक्य रहाणे के हाथों कैच आउट कराया. इसके बाद सुरेश रैना ने एड जोएस (2) को बोल्ड कर भारत को दूसरी सफलता दिलायी. वहीं तीसरे विकेट के रूप में पोर्टरफील्‍ड भी (67) रन बनाकर पवेलिन लौट गये. वहीं देखते ही देखते आयरलैंड को एंडी बालबिर्नी के रूप में एक चौथे विकेट का झटका लगा. एंडी बालबिर्नी महज 24 रन बनाकर आउट हो गये. इसके बाद केविन ओब्रायन भी 1 रन पर ही पवेलियन लौटने को मजबूर हो गये.

सीरीज को 9 अंक तक ले जाने की कोशिश
बताते चलें कि आज भारतीय टीम टूर्नामेंट में पहली बार न्यूजीलैंड के मैदान पर मैच खेलने उतरी है. इस मैच के बाद वह आखिरी मैच भी न्यूजीलैंड के ऑकलैंड में जिम्बाब्वे के खिलाफ खेलेगी. आयरलैंड ने इस विश्व कप में अपने अब तक खेले चार ग्रुप-मैचों में से तीन में विजय हासिल की है. इसके अलावा सबसे खास बात यह है कि टीम इंडिया ने इस मैच में कोई बदलाव नहीं किया है जबकि आयरिश टीम ने एक बदलाव हुआ है. क्रिकेट वर्ल्ड कप का 11वां संस्करण ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में खेला जा रहा है. खिताब बचाने उतरी टीम इंडिया लगातार 4 मैच जीतकर पहले ही क्वार्टर फाइनल में पहुंच चुकी है और उसकी नजर लीग चरण में अपने सभी छह मैच में जीत हासिल करने पर है. वर्ल्ड कप में लगातार 8 जीत का रिकॉर्ड टीम इंडिया के ही नाम है. जिससे भारत आज का मैच जीतकर वर्ल्ड कप में लगातार जीत की सीरीज को 9 अंक तक ले जाने की कोशिश में है.

 

No comments:

Post a Comment