Tuesday, 17 March 2015

अब भारतीय बैडमिंटन संघ किदांबी श्रीकांत को देगा पांच लाख रुपये का नकद पुरस्‍कार

क्‍या है जानकारी
पिछले दिनों स्विस ओपन पुरुष एकल का खिताब जीतने वाले भारत के शीर्ष बैडमिंटन खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत (बीएआई) को अब पांच लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा की गई है. गौरतलब है कि चौथे विश्व वरीय श्रीकांत ने रविवार को स्विस ओपन के रूप में कॅरियर का दूसरा ग्रांप्री गोल्ड खिताब जीता. श्रीकांत पिछले कुछ समय से बेहद शानदार फॉर्म में चल रहे हैं. बीते साल के आखिर में वह दो बार के ओलंपिक विजेता और पांच बार के विश्व चैम्पियन लिन डैन को हराकर चीन ओपन खिताब जीतने में सफल हुए थे.

कैसा रहा श्रीकांत का खेल
बताते चलें कि स्विस ओपन में शीर्ष वरीय किदांबी श्रीकांत ने फाइनल में दूसरे वरीय डेनमार्क के विक्टर एक्सेलसेन को तीन गेमों तक खिंचे मुकाबले में 47 मिनट में 21-15, 12-21, 21-14 से हराकर खिताब को अपने नाम कराया. जानकारी देते हुए बीएआई के अध्यक्ष अखिलेश दास गुप्ता ने कहते हैं, 'श्रीकांत इस समय बेहद शानदर अंदाज में खेल रहे हैं. अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर उन्होंने जो उपलब्धि हासिल की है उसे पुरस्कृत करने की वाकई जरूरत है.'

 

No comments:

Post a Comment