Tuesday, 10 March 2015

नए सेफ्टी फीचर वाले हेलमेट को पहनने वाले पहले क्रिकेटर बने कुमार संगकारा

सबसे बड़ी ओपनिंग साझेदारीआज हैमिल्‍टन में आरलैंड और इंडिया की टीमें आमने सामने रहीं. हैमिल्टन में भारतीय टीम वर्ल्ड कप में अपना पांचवां मैच खेला. इस दौरान आयरलैंड ने टॉस जीता और पहले बल्‍लेबाजी का फैसला लिया. जिसमें आयरलैंड की पूरी टीम 49 ओवर में 259 रन बनाकर आउट हो गयी. वहीं टीम इंडिया की ओर से दोनों ओपनर शिखर धवन और रोहित शर्मा मैदान पर अच्‍छा प्रदर्शन कर पवेलियन लौट गये. शतकवीर शिखर धवन शतक लगाकर आउट हुये. धवन ने 1 छक्का और 8 चौकों में अपनी फिफ्टी लगाई है.वहीं रोहित शर्मा 64 रन बनाने के बाद आउट हुये. रोहित ने पचासे में 3 छक्के और 3 चौके जड़े. धवन और रोहित शर्मा की यह पार्टनरशिप अब तक के वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी ओपनिंग साझेदारी है. इनके बाद पारी संभालने आये विराट कोहली 44 और अजिंक्य रहाणे 33 रनों पर नाबाद लौटे. इस दौरान शिखर धवन मैन ऑफ द मैच चुने गये. ये दोनों ने 1996 विश्व कप में केन्या के खिलाफ बनाए गए सचिन तेंदुलकर और अजय जडेजा के 163 रनों के रिकॉर्ड से आगे निकल गये.

रैना ने आज पूरे 10 ओवर डालेभारत की ओर से मोहम्मद शमी ने सबसे ज्यादा 3 और आर अश्विन ने 2 विकेट झटके, जबकि मोहित शर्मा, उमेश यादव, रवींद्र जडेजा और सुरेश रैना को एक-एक सफलता मिली. पार्ट टाइम गेंदबाज रैना ने आज पूरे 10 ओवर डाले और सिर्फ 40 रन देकर एक सफलता हासिल की. वही भारतीय टीम भी काफी सधी हुयी गेंदबाजी ने की. जिससे भारत को पहली सफलता 15वें ओवर की अंतिम गेंद पर मिली. आर अश्विन ने पॉल स्टर्लिंग (42) को अजिंक्य रहाणे के हाथों कैच आउट कराया. इसके बाद सुरेश रैना ने एड जोएस (2) को बोल्ड कर भारत को दूसरी सफलता दिलायी. वहीं तीसरे विकेट के रूप में पोर्टरफील्‍ड भी (67) रन बनाकर पवेलिन लौट गये. वहीं देखते ही देखते आयरलैंड को एंडी बालबिर्नी के रूप में एक चौथे विकेट का झटका लगा. एंडी बालबिर्नी महज 24 रन बनाकर आउट हो गये. इसके बाद केविन ओब्रायन भी 1 रन पर ही पवेलियन लौटने को मजबूर हो गये. ऐसे ही धीरे धीरे पूरी आयलैंड टीम 259 रन पर आल आउट हो गयी.

 

No comments:

Post a Comment