Friday, 6 March 2015

मैच रिपोर्ट: IRE vs ZWE आयरलैंड ने दिया बड़ा टारगेट

आयरलैंड ने दिया बड़ा टारगेट
होबार्ट का बेलेरिव ओवल मैदान में खेले जा रहे मैच में आयरिश टीम ने 43 ओवर्स में 3 विकेट के नुकसान पर 277 रन बनाए हैं. आयरलैंड की ओर से एड जॉयस ने 9 चौकों और 3 छक्‍कों की मदद से 103 बॉल्‍स पर 112 रन बनाकर अपना शतक पूरा किया है. इसके बाद एंड्रयू बेलविरनी 91 रन और केविन ओ ब्रायन 86 रन बनाकर खेल रहे हैं. सलामी जोड़ी विलियम पोर्टरफील्‍ड ने 61 बॉल्‍स पर 29 रन बनाए और पॉल स्टरलिंग ने 11 बॉल्‍स पर 10 रन बनाए हैं.

आयरलैंड के लिए अहम मैच

आयरिश टीम के लिए यह एक अहम मैच साबित हो सकता है. यह टीम अब तक खेले गए 3 मैचों से 4 अंक हासिल कर चुकी है. इस मैच को जीतकर इसे अपना अभी तक का सबसे सफल विश्व कप बनाना चाहेगी. इस जीत से उसकी क्वार्टर फाइनल के लिए दावेदारी मजबूत हो जाएगी.

 

No comments:

Post a Comment