कैप्टन महेंद्र सिंह धोनी के शानदार नॉट आउट 45 रन ने इंडिया का झंडा
आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप ऊंचा रखा और वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट
एसोसिएशन (वाका) मैदान पर हुए वर्ल्ड कप-2015 के पूल-बी मैच में इंडिया ने
वेस्टइंडीज को चार विकेट से मात देकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया
है. जीत के लिए 183 रनों के छोटे लक्ष्य का पीछा करते हुए इंडियन टीम एक
समय 30वें ओवर में 134 के कुल योग पर छह विकेट गंवा चुकी थी. उस टाइम ये
छोटा साटारगेट अचानक काफी टफ लगने लगा था लेकिन उसके बाद धोनी ने रविचंद्रन
अश्विन के नॉट आउट 16 रन की इनिंग्स के साथ सातवें विकेट के लिए 51 रनों
की पार्टनरशिप कर टीम को जीत की मंजिल पर पहुंचा दिए. इस जीत के लिए धोनी
कितने कमिटटेड से इसका पता इसी बात से लगता है कि फील्ड पर कभी अपने इमोशन
ना दिखाने वाले माही ने एक बार दूसरे रन के लिए दौड़ने के लिए आतुर अश्विन
को ना सिर्फ घूर कर देखा बल्कि मैदान पर काफी देर तक समझाते भी दिखे.
भारत ने 39.1 ओवरों में छह विकेट पर185 रन बनाकर चार विकेट से यह मैच जीत लिया. इस मैच के साथ धोनी विदेशी धरती पर भी भारत के सबसे सफल कप्तान बन गए. धोनी की कैप्टेनशिप में भारत की विदेशी धरती पर यह 59वीं जीत है, जिसे धोनी ने 112वें मैच में हासिल किया. इससे पहले ये रिकॉर्ड सौरव गांगुली के नाम था, जिन्होंने 110 मैचों में भारत को विदेशी धरती पर 58 मैचों में जीत दिलाई है. ओवरऑल जीत के मामले में धोनी पहले ही भारत के सबसे सफल कप्तान साबित हो चुके हैं.
इस जीत के साथ ही इंडिया ने वर्ल्ड कप में लगातार सर्वाधिक आठ मैच जीतने के अपने पुराने रिकॉर्ड की बराबरी कर ली. भारतीय टीम पिछले वर्ल्ड कप के आखिरी चार मैचों में भी विनर रहा था. इससे पहले भारत ने यह उपलब्धि 2003 के वर्ल्ड कप में हासिल की थी.

Source: ICC Cricket World Cup and Latest Cricket Match News
View more: Live Cricket Full Scoreboard and World Cup Live Commentary
No comments:
Post a Comment