Tuesday, 10 March 2015

Icc Cricket World Cup 2015 Sri Lanka Vs Scotland 35th Match Pool A Match Preview

श्रीलंका पर होगा प्रेशर
वर्ल्‍ड कप के पूल ए में श्रीलंका की स्थिति नंबर तीन की है, जबकि चौथे नंबर पर बांग्‍लादेश है. अब ऐसे में बांग्‍लादेश का सामना इंग्‍लैंड से हुआ है. अब अगर बांग्‍लादेश यह मैच जीत जाती है, तो श्रीलंका को अपनी पोजीशन गंवानी पड़ेगी. फिलहाल श्रीलंकाई कैप्‍टन का पूरा फोकस अपना मैच जीतने पर होगा. श्रीलंका के लिए स्‍कॉटलैंड को हराना तो जरूरी है ही, साथ ही रन रेट को बेहतर करने का भी प्रेशर है. ऐसे में श्रीलंकाई शेरों को पूरी प्‍लॉनिंग और चतुराई के साथ स्‍कॉटलैंड का शिकार करना होगा. इसके लिए उन्‍हें बड़े अंतर से जीत दर्ज करनी होगी. वर्ल्‍ड कप रिकॉर्ड पर नजर डालें, तो इन दोनों को पहले कभी भी आमना-सामना नहीं हुआ है. वहीं जीत प्रतिशत की बात करें तो श्रीलंका के फेवर में यह 49 परसेंट जाता है जबकि स्‍कॉटलैंड के जीतने के चांस लगभग न के बराबर हैं.

संगाकारा और दिलशान पर भरोसा
श्रीलंका को यह मैच जीतने के लिये अपनी बैटिंग पर भरोसा रखना होगा. टीम की तरफ से सबसे धुरंधर बैट्समैन टी. दिलशान को अहम रोल निभाना होगा. टीम के सीनियर खिलाड़ी होने के नाते उनके ऊपर जिम्‍मेदारी और बढ़ जाती है. हालांकि दिलशान ने शतकीय पारी खेलकर श्रीलंका की उम्‍मीदों को जगा दिया है. इसके अलावा संगाकारा और थिरिमाने ने भी सेंचुरी जमाकर अपनी फॉर्म वापसी का संकेत दे दिया है. इसके अलावा संगकारा ने ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ शतक लगाकर वर्ल्‍ड कप में लगातार 3 बार सेंचुरी लगाकर इतिहास रच दिया. वहीं मिडिल ऑर्डर में जयवर्द्धने को संभलकर खेलते हुये बड़े शॉट खेलने ही होंगे. जबकि दिनेश चंडीमल को अपना रोल समझना होगा और उन्‍हें एक अच्‍छी पारी खेलकर टीम को जीत दिलानी होगी. आखिरी ओवर्स में एंजेलो मैथ्‍यूज और तिषारा परेरा को बिग हिटर का काम करना होगा, ताकि रन चेज करना हो या टारगेट देना, यह दोनों में टीम को मदद करेगा. वहीं टीम के पेसर अटैक मलिंगा को अपना जादू दिखाना होगा, जबकि रंगना हेराथ और चमीरा को भी अच्‍छी बॉलिंग का नमूना पेश करना होगा.

स्‍कॉटलैंड कर सकते हैं मनोरंजन
स्‍कॉटलैंड के लिए यह मैच सिर्फ मनोरंजन ही है क्‍योंकि टीम अगर यह मैच जीत लेती है फिर भी वह नॉक आउट स्‍टेज पर नहीं पहुंचेगी. फिलहाल स्‍कॉटलैंड ने अभी तक अपनी बॉलिंग से काफी प्रभावित किया है. इस टीम के बैट्समैनों ने अगर बॉलर्स का साथ दिया होता तो आज स्थिति काफी बदल गई होती. फिलहाल स्‍कॉटलैंड टूर्नामेंट की पहली जीत की तलाश में हैं. इस टीम की मजबूती की बात करें, तो इस टीम के अंदर लड़ने का बहुत अच्‍छा हुनर है. इसका नमूना हमने न्‍यूजीलैंड के खिलाफ देख था. स्‍कॉटलैंड टीम की मजबूती उसका बॉलिंग अटैक है. न्‍यूजीलैंड के खिलाफ छोटे स्‍कोर को भी टीम के बॉलर्स ने सेफ करने की कोशिश की थी. इस छोटी टीम के बॉलर्स ने अपनी काबिलियत का प्रदर्शन तो कर ही दिया. अब अगर कुछ सुधार चाहिये, तो वह है बैटिंग. स्‍कॉटलैंड को एक बड़ा स्‍कोर खड़ा करने का हुनर सीखना होगा. इसके लिये उन्‍हें अपनी बैटिंग को लेकर सीरियस हो जाना चाहिये. जिसके चलते टीम एक अच्‍छा टारगेट खड़ा करके मैच लड़ा सके. फिलहाल दोनों टीमें के फैंस एक बेहतरीन मुकाबला देखने की उम्‍मीद करेंगे.

 
View more:  Live Cricket Full Scoreboard and World Cup Live Commentary

No comments:

Post a Comment