Friday, 6 March 2015

Match Preview : AUS vs SL कंगारुओं का शिकार करके क्‍वॉर्टर फाइनल में इंट्री करना चाहेंगे श्रीलंकाई शेर

किसका चलेगा जादू
ऑस्‍ट्रेलिया के लिए एक मैच ड्रा होना टीम को काफी भारी पड़ रहा है. इस टीम ने कुल 4 मैच खेले हैं, जिसमें कि 2 में जीत मिली जबकि 1 मैच में हार का सामना करना पड़ा. हालांकि बांग्‍लादेश के खिलाफ मैच ड्रा होने से कंगारुओं को 1 प्‍वॉइंट से ही संतोष करना पड़ा. जिसके चलते अंक तालिका में ऑस्‍ट्रेलिया का तीसरा नंबर मिला. वहीं दूसरी ओर श्रीलंका 3 मैच जीतकर दूसरे नंबर पर मौजूद है. श्रीलंका के लिए यह मैच महत्‍वपूर्ण है क्‍योंकि टीम इस मैच को जीतकर क्‍वॉर्टर फाइनल में इंट्री करना चाहेगी. वैसे वर्ल्‍ड कप रिकॉर्ड पर नजर डालें तो इन दोनों के बीच 9 मैच हुए हैं, जिसमें कि 6 बार ऑस्‍ट्रेलिया को जीत नसीब हुई जबकि 2 बार श्रीलंका के पक्ष में. वहीं 1 मैच ड्रा रहा. जीत प्रतिशत की बात करें, तो सह मैच ऑस्‍ट्रेलिया के फेवर में 70 परसेंट जाता है. वहीं श्रीलंका के लिए यह मैच जीतने के 49 परसेंट चांस हैं. फिलहाल इस टूर्नामेंट में दोनों टीमें बराबरी की नजर आ रही हैं.    

कंगारुओं की बैटिंग में है ताकत

वर्ल्‍ड कप 2015 का 32वां मैच पूल ए की टीमों श्रीलंका और ऑस्‍ट्रेलिया के बीच खेला जाएगा. यह मैच दोनों टीमों के लिए काफी इंपार्टेंट बन गया है. ऑस्ट्रेलियन टीम की मौजूदा फार्म को देखते हुए यह मैच उनकी झोली में जा सकता है. आस्‍ट्रेलिया ने पिछले मैच में न्‍यूजीलैंड के अगेंस्‍ट बहुत ही खराब बैटिंग की थी. लेकिन अफगानिस्‍तान के खिलाफ वार्नर (178) ने तूफानी पारी खेलकर विरोधियों में हलचल मचा दी. वहीं स्‍टीव स्मिथ भी अच्‍छी बैटिंग करने में माहिर हैं. इसके अलावा निचले क्रम में मैक्‍सवेल की धुंआंधर पारी किसी भी बॉलर्स की धज्जियां उधेड़ सकती है. कंगारू टीम की बल्लेबाजी पहले से भी ज्यादा मजबूत हो गई है. जहां तक पेस अटैक की बात है तो ऑस्ट्रेलिया अपने कमजोर प्रतिद्वंद्वी पर किसी तरह का रहम दिखाने में मूड नहीं लगता है. वह मिशेल स्टार्क, जोश हेजलवुड और मिशेल जॉनसन के अलावा चौथे फॉस्‍ट बॉलर पैट कमिन्स को भी इस मैच में उतार सकता है.

 

No comments:

Post a Comment