श्रीलंका ने ली पहली बैटिंग
पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका 36 ओवर्स में 127 रन के कुल स्कोर पर 9 विकेट खो दिए हैं. श्रीलंकन टीम की ओर से आखिरी विकेट दिग्गज श्रीलंकन बल्लेबाज कुमार संगकारा का गिरा. संगकारा ने 90 गेंदों पर 34 रन बनाए. टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंकाई टीम की शुरुआत ही बेहद खराब रही. श्रीलंका को पहला झटका कुशल परेरा के रूप में लगा. परेरा दूसरे ही ओवर में तीन रन बनाकर एबॉट की गेंद पर क्वांटन डी कॉक को कैच थमा बैठे. चार रन के स्कोर पर उसके दोनों सलामी बल्लेबाज पवेलियन लौट गए. इसके बाद तिलकरत्ने दिलशान बिना खाता खोले डेल स्टेन की बॉल पर फॉफ डू प्लेसिस को कैच दे बैठे. लहिरू थिरिमाने ने अपनी टीम को शुरुआती नुकसान से उबारते हुए 48 गेंदों में 41 रन बनाए. लेकिन वे भी इमरान ताहिर की गेंद पर आउट हो गए. तीन विकेट गिरने के बाद बल्लेबाजी करने आए महेला जयवर्धने (4) को इमरान ताहिर की गेंद पर अंपायर रिव्यू में जीवनदान मिला. लेकिन 7 गेंद बाद ही इमरान ने जयवर्धने को फैफ डू प्लेसिस के हाथों कैच कराकर श्रीलंका को चौथा झटका दिया. कुमार संगकारा के आउट होते ही बारिश शुरु होने से मैच बाधित है.
टीमें -
दक्षिण अफ्रीका : हाशिम अमला, क्विंटन डी कॉक, फॉफ डू प्लेसिस, रिली रोसो, एबी डी'विलियर्स (कप्तान), डेविड मिलर, जेपी डुमिनी, डेल स्टेन, काइल एबॉट, मोर्ने मॉर्केल, इमरान ताहिर.
श्रीलंका : कुशल परेरा, तिलकरत्ने दिलशान, कुमार संगकारा, महेला जयवर्धने, एंजेलो मैथ्यूज (कप्तान), लाहिरू थिरिमाने, थिसारा परेरा, थरिंडू कौशल, नुवान कुलसेकरा, दुषमंथा चमीरा, लसिथ मलिंगा.

Source: ICC Cricket World Cup and Latest Cricket Match News
View more: Live Cricket Full Scoreboard and World Cup Live Commentary
No comments:
Post a Comment