Tuesday, 10 March 2015

Lalit Modi Out From RCA

राजस्थान की राजधानी जयपुर में सोमवार को आरसीए की आम बैठक बुलाई गई थी. बैठक की अध्यक्षता स्पोट्र्स काउंसिल के चेयरमैन जेसी महंती ने की, जहां मोदी के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने का फैसला हुआ. अविश्वास प्रस्ताव के दौरान मौजूद 18 में से 17 सदस्यों ने मोदी के खिलाफ वोट किया. जिसके चलते मोदी RCA से आहर हो गए और उनकी जगह पठान ग्रुप के अमीन पठान को बध्‍यक्ष की कुर्सी पर बिठा दिया गया. दूसरी ओर आइपीएल के पूर्व चेयरमैन मोदी के वफादारों का आरोप है कि उन्हें इस आम बैठक में शामिल नहीं होने दिया गया. इस पर स्वास्थ्य सचिव और राजस्थान खेल विभाग के प्रभारी महंती ने कहा, ‘हाई कोर्ट के 11 फरवरी के आदेशानुसार आम सभा की बैठक बुलाई गई थी. जो अपने निर्धारित समय 11 बजे शुरू हो गई थी.’

दूसरी ओर, मीडिया रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि राजस्थान प्रदेश खेल काउंसिल ने समय पर उपस्थित नहीं होने वाले सदस्यों को आरसीए की बैठक में शामिल होने से रोक दिया था. एसोसिएशन के 33 में 18 सदस्य ही बैठक में शामिल हो सके और मोदी के वफादार बैठक में शामिल होने से रह गए. एसोसिएशन के फैसले के बाद ललित मोदी और अमीन पठान के समर्थक आपस में भिड़ गए. दोनों गुटों के बीच काफी देर तक तनाव देखा गया. मोदी समर्थकों ने जमकर उत्पात मचाया और बसों में भी तोडफ़ोड़ की. बैठक में शिरकत करने वाले कई खेल अधिकारी भी घायल हो गए.

 

No comments:

Post a Comment