गुप्टिल की धमाकेदार इनिंग
इससे पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड टीम की शुरुआत ज्यादा अच्छी नहीं रही थी और महज 27 रन पर टीम के कप्तान मैक्कुलम (12) रन बनाकर टेलर का शिकार बने. टेलर ने उन्हें होल्डर के हाथों कैच करवाया. इसके बाद दूसरा विकेट विलियम्सन (33) के तौर पर गिरा. उस वक्त टीम का स्कोर 89 रन था. तीसरे विकेट के लिए गुप्टिल और टेलर ने सौ रनों से ज्यादा की साझेदारी कर टीम को मजबूत स्थिति में ला दिया. दोनों बल्लेबाज बेहतरीन बल्लेबाज कर ही रहे थे कि टेलर (42) रन पर रन आउट हो गए. टेलर के बाद बल्लेबाजी करने आए कोरी एंडरसन (15) ने तेज खेलने की कोशिश की मगर वो कामयाब नहीं हो पाए और उन्हें रसेल ने गेल के हाथों कैच आउट करवा दिया. एलियट भी तेज खेलने की कोशिश करते हुए टेलर का शिकार हुए. रोंची भी महज 9 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. टेलर ने उन्हें बेल के हाथों कैच करवाया. हालांकि ओपनर गुप्टिल (237) अंत तक टिके रहे और टीम को विशाल स्कोर तक पहुंचाया. वेस्टइंडीज की तरफ से टेलर ने तीन और रसेल ने दो विकेट लिए जबकि एक बल्लेबाज रन आउट हुआ.

टीमें इस तरह हैं:
न्यूजीलैंड- ब्रेंडन मॅक्कुलम, मार्टिन गुप्टिल, केन विलियम्सन, रॉस
टेलर, ग्रांट इलियट, कोरी एंडरसन, ल्यूक रोंची, डेनियल वेटोरी, टिम साउदी,
ट्रेंट बोल्ट और एडम मिल्ने.
वेस्टइंडीज- क्रिस गेल, जॉनसन चार्ल्स, मार्लोन सैम्युअल्स, जोनाथन कार्टर, लेंड्ल सिमंस, दिनेश रामदीन, डैरेन सैमी, आंद्रे रसेल, जेसन होल्डर, जेरोम टेलर, सुलेमान बेन
Source: ICC Cricket World Cup and Latest Cricket Match News
View more: Live Cricket Full Scoreboard and World Cup Live Commentary

No comments:
Post a Comment